कोहली क्रिकेट से ब्रेक ले सकते है: ली

मुंबई. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि भारतीय दिग्गज विराट कोहली दिमाग को तरोताजा करने और कुछ चीजों पर काम करने के लिए खेल से ब्रेक लेने पर विचार कर सकते हैं.कोहली का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सत्र में औसत अभियान शुक्रवार को अहमदाबाद में दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की राजस्थान रॉयल्स से सात विकेट से हार के बाद समाप्त हो गया.कोहली की बल्लेबाजी में बुरे दौर के बारे में पूछे जाने पर ली ने शनिवार को पीटीआई से कहा, ‘‘ अगर मैं ये कहूं कि क्या यह ंिचता का विषय है तो हां, यह ंिचता का विषय है. मैं चाहूंगा कि कोहली अधिक रन बनाये. ’ कोहली ने पिछले तीन साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई शतक नहीं लगाया है. आईपीएल के मौजूदा सत्र में भी वह 16 मैचों में 22.73 की औसत से सिर्फ 341 रन ही बना सके .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button