लेबनान ने इजराइली हमले से हिजबुल्ला-संचालित वित्तीय संस्थान को हुए नुकसान का किया आकलन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Oct 2024 08:57 PM
लेबनान ने इजराइली हमले से हिजबुल्ला-संचालित वित्तीय संस्थान को हुए नुकसान का किया आकलन
ऑडियो सुनें

बेरूत/यरुशलम. लेबनान के लोग रातभर हुए इजराइली हमलों में हिजबुल्ला-संचालित एक वित्तीय संस्थान की दर्जनों शाखाओं को हुए नुकसान का सोमवार को जायजा ले रहे हैं. इन हमलों के बारे में इजराइल का मानना है कि हिजबुल्ला का यह वित्तीय संस्थान साधारण नागरिकों की बचत का इस्तेमाल हमलों के लिए करता है. हमलों में बेरूत के दक्षिणी इलाकों, दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेका घाटी में अल-कर्द अल-हसन शाखाओं को निशाना बनाया गया, जहां हिजबुल्ला की मजबूत उपस्थिति है.

एक हमले में बेरूत में एक नौ मंजिला इमारत जमींदोज हो गई. इसके अंदर भी हिजबुल्ला के संबंधित वित्तीय संस्थान की एक शाखा थी. सोमवार को कई जगहों से धुआं उठता नजर आया. हमलों से पहले इजराइली सेना ने निकासी की चेतावनी जारी की. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. इस महीने की शुरुआत में इजराइल ने लेबनान पर यह कहते हुए हमला किया था कि इसका (हमले का) उद्देश्य हिजबुल्ला को सीमा से खदेड़ना है.

पिछले साल सात अक्टूबर को हमास आतंकवादियों द्वारा गाजा पट्टी से इजराइल पर अचानक हमले किये जाने के बाद से यह संघर्ष जारी है. इजराइली हवाई हमलों ने लेबनान के बड़े इलाकों पर कई हफ्तों तक बमबारी की है, जिससे 10 लाख से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है. पिछले हफ्ते गाजा पट्टी में हमास नेता या’ा सिनवार की हत्या के बाद अमेरिका दोनों संघर्षों को सुलझाने के लिए कूटनीतिक प्रयासों को फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहा है, लेकिन अभी तक सभी पक्ष अपनी-अपनी जगह पर डटे हुए हैं.

इजराइली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता, अविचाय अद्राई ने कहा कि युद्धक विमानों ने उन स्थानों को निशाना बनाया, जिनका इस्तेमाल “हिजबुल्ला की सैन्य शाखा के लिए धन जमा करने के लिए किया जाता था”. इन स्थानों में अल-कर्द अल-हसन भी शामिल है. उन्होंने कहा कि यह संस्थान हथियारों की खरीद को वित्तपोषित करता है और इसका इस्तेमाल लड़ाकों को भुगतान करने के लिए किया जाता है.

उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला ने बिना कोई सबूत दिए अपनी शाखाओं में करोड़ों डॉलर जमा कर रखे हैं और इजराइली हमलों का उद्देश्य समूह को फिर से हथियारबंद होने से रोकना है. वित्तीय संस्थान की लेबनान में 30 से ज्यादा शाखाएं हैं. इसने ग्राहकों को आश्वस्त करने की कोशिश करते हुए कहा कि इसने सभी शाखाओं को खाली करा लिया है और सोने और अन्य जमाराशियों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया है.

इजराइल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक दिन पहले हमले में तीन लेबनानी सैनिकों के मारे जाने पर अफसोस जताते हुए कहा कि वह लेबनानी सेना से नहीं लड़ रही है. इजराइल ने कहा कि उसके सैनिकों को लगा कि वे आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला के वाहन को निशाना बना रहे थे.

गाजा में हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद पिछले हफ्ते हिजबुल्ला ने कहा कि वह हमलावर इजराइली सैनिकों के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक नये दौर में प्रवेश कर रहा है. सिनवार पिछले साल सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसके बाद भीषण जंग शुरु हुई थी. इजराइल के सहयोगी देशों, गाजा के निवासियों और अन्य ने आशा व्यक्त की है कि सिनवार के मारे जाने से युद्ध की समाप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा, लेकिन इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास दोनों ने अपने लक्ष्य प्राप्त होने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है.

इजराइल ने हमलों में लेबनान के तीन सैनिकों की मौत पर अफसोस जताया

इजराइल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक दिन पहले हमले में तीन लेबनानी सैनिकों के मारे जाने पर सोमवार को अफसोस जताते हुए कहा कि वह देश की सेना से नहीं लड़ रही है. इजराइल ने कहा कि उसके सैनिकों को लगा कि वे आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला के वाहन को निशाना बना रहे थे.

गाजा में हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद पिछले हफ्ते हिजबुल्ला ने कहा कि वह हमलावर इजराइली सैनिकों के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है. सिनवार पिछले साल सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसके बाद भीषण जंग शुरु हुई थी.

इजराइल के सहयोगी देशों, गाजा के निवासियों और अन्य ने आशा व्यक्त की है कि सिनवार के मारे जाने से युद्ध की समाप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा, लेकिन इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास दोनों ने अपने लक्ष्य प्राप्त होने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताया है. नेतन्याहू ने हमास को खत्म करने और समूह द्वारा बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को मुक्त कराने का वादा किया है. वहीं, हमास का कहना है कि वह स्थायी युद्ध विराम, गाजा से इजराइली सैनिकों की पूरी तरह वापसी और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में ही बंधकों को रिहा करेगा.

इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक हमले के लिए खेद प्रकट किया है जिसमें तीन लेबनानी सैनिक मारे गए. सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने रविवार को हिजबुल्ला के ट्रक को निशाना बनाया था जिसमें एक लांचर और मिसाइलें थीं. सेना ने कहा कि सैनिकों को पता नहीं था कि दूसरा ट्रक लेबनानी सेना का था.

इजराइल की सेना ने कहा कि वह ”लेबनानी सेना के खिलाफ काम नहीं कर रही है और इन अवांछित परिस्थितियों के लिए खेद प्रकट करती है.” लेबनान की सेना इतनी मजबूत नहीं है कि वह हिजबुल्ला पर अपनी इच्छा थोप सके या लेबनान को इजराइल के आक्रमण से बचा सके. पिछले एक साल में इजराइल और हिजबुल्ला की लड़ाई के दौरान लेबनान सेना काफी हद तक अलग रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu