प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 30 Jun 2022 10:46 AM
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना

ऑडियो सुनें

रायपुर: प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। बता दें कि कल यानी बुधवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। रायपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से प्रदेश भर में वर्षा का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है।

वर्षा से सबके चेहरे खिल गए। बुधवार दोपहर तक सभी चिंतित थे कि आखिर इस बार मेघों को क्या हो गया है? लेकिन शाम होते ही ये चिंता लुप्त हो गई। यहां खूब वर्षा हुई। वर्षा के आंकड़ों की बात करें तो लालपुर स्थित मौसम विभाग में बुधवार को 13 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। हालांकि यहां के विशेषज्ञों ने ये कहा कि रायपुर के मध्य क्षेत्र में कहीं अधिक वर्षा हुई है। कितनी हुई, ये मापने का फिलहाल इनके पास कोई माध्यम नहीं है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Nandkishoryadav