
नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सदन में कहा कि उन्हें अर्जुन की तरह सिर्फ मछली की आंख ही दिखाई दे रही है और वह देश में जाति आधारित जनगणना करवाकर रहेंगे. उन्होंने सदन में बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर की एक टिप्पणी के बाद यह कहा. ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कुछ टिप्पणी की जिस पर कांग्रेस और सहयोगी दलों के सदस्य हंगामा करने लगे. पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने कहा कि अगर कुछ आपत्तिजनक है तो उसे रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा.
राहुल गांधी ने कहा , ” आप लोग मेरा जितना अपमान करना चाहते है , आप ख.ुशी से करिए ङ्घ आप रोज. करिए. मगर एक बात मत भूलिए, कि जाति जनगणना हम करवाकर रहेंगे. ” उन्होंने कहा कि जो भी इस देश में दलितों , आदिवासियों और पिछड़ों की बात उठाता है , उनके लिए लड़ता है उसको गाली खानी पड़ती है.
राहुल गांधी ने कहा , ” मैं ये सब गालियां ख.ुशी से खाऊँगा क्योंकि जैसे महाभारत में अर्जुन को सिफ.र् मछली की आंख ही दिखाई दे रही थी उसी तरह मुझे भी सिफ.र् मछली की आँख ही दिखाई दे रही है. हम जाति जनगणना करवा के दिखाएंगे. ” उन्होंने कहा , ” अनुराग ठाकुर जी ने मुझे गाली दी है , अनुराग ठाकुर जी ने मुझे अपमानित किया है ङ्घ मगर मुझे अनुराग ठाकुर से कोई माफ.ी नहीं चाहिए. मैं लड़ाई लड़ रहा हूं. ” समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ठाकुर की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा सदन के अंदर किसी सदस्य की जाति नहीं पूछी जा सकती. उन्होंने कहा , ” आप जाति कैसे पूछ सकते हैं ? आप जाति नहीं पूछ सकते. ”



