लिज ट्रस ने ब्रिटेन के सबसे विविध मंत्रिमंडल का गठन किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Sep 2022 07:40 PM
लिज ट्रस ने ब्रिटेन के सबसे विविध मंत्रिमंडल का गठन किया
ऑडियो सुनें

लंदन. ब्रिटेन की नवनियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने देश के सबसे विविध मंत्रिमंडल की घोषणा करने के बाद बुधवार को लंदन स्थित 10 डाउंिनग स्ट्रीट में अपनी पहली कैबिनेट बैठक की. इस मंत्रिमंडल में महत्वपूण पदों पर जातीय अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाले सांसदों को शामिल किया गया है. भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नियुक्त किया गया है. साथ ही इसमें भारतीय मूल के आलोक शर्मा को भी शामिल किया गया है. शर्मा का जन्म भारत के आगरा में हुआ था और वह सीओपी26 के अध्यक्ष के तौर पर जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम जारी रखेंगे.

नये मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री के पद पर बेन वालेस को बरकरार रखा गया है. इसके अलावा नये मंत्रिमंडल में काफी बदलाव किया गया है.
लंदन में जन्मे कनिष्ठ मंत्री रानिल जयवर्धने को पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया है. टोरी के कई वरिष्ठ सदस्य जिन्होंने ट्रस के प्रतिद्वंद्वी एवं ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक का समर्थन किया था, उन्हें नये मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है. इसमें पूर्व न्याय मंत्री डॉमिनिक रैब, पूर्व परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्टीव बार्कले शामिल हैं.

कैबिनेट और कनिष्ठ मंत्री पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई थी और बुधवार तक जारी रहेगी, जब ट्रस हाउस आॅफ कॉमन्स में प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार प्रश्नों के जवाब देंगी. सदन में ट्रस के बगल में ब्रेवरमैन होंगी, जिनकी तमिल मां के परिवार की जड़ें मॉरीशस में थीं और गोवा मूल के उनके पिता केन्या से ब्रिटेन आये थे. साथ ट्रस के साथ घाना मूल के क्वासी क्वार्टेंग होंगे जो ब्रिटेन के पहले अश्वेत वित्तमंत्री होंगे. इसके अलावा ट्रस के साथ जेम्स क्लेवरली होंगे जो विदेश मंत्री का प्रभार संभालेंगे.

ट्रस ने अपने मंत्रिमंडल के शीर्ष स्तर में अपने करीबी सहयोगियों को रखा है. जैसे थेरेसी कॉफÞी को उप प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल मंत्री और वेंडी मॉर्टन को संसदीय मंत्री और टोरी की पहली महिला मुख्य सचेतक प्रभारी बनाया गया है.
केमी बैडेनोच नयी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री हैं जबकि निवर्तमान ऐनी-मैरी ट्रेवेलियन को परिवहन मंत्री बना दिया गया है. ट्रस ने मंगलवार को 10 डाउंिनग स्ट्रीट के बाहर अपने संबोधन में कहा था,‘‘ हमारे पास काबिलियत, ऊर्जा और प्रतिबद्धता का भंडार है.’’

उन्होंने कहा था, ‘‘ मुझे विश्वास है कि हम मिल कर तूफान से बाहर निकल आएगें, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लें आएंगे……’’ इससे पहले कंजरवेटिव पार्टी की नेता ट्रस ने 96 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर में उनके बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पर मुलाकात की और महारानी ने उन्हें औपचारिक रूप से ब्रिटेन की नयी प्रधानमंत्री नियुक्त किया. ट्रस देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनी हैं और उनके सामने देश में बढ़ते ऊर्जा संकट तथा बढ़ती कीमतों से निपटने की चुनौती है.

ब्रिटेन की नयी सरकार में भारतीय मूल के आलोक शर्मा और सुएला ब्रेवरमैन भी मंत्री
ब्रिटेन की नवनियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस के मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के आलोक शर्मा और सुएला ब्रेवरमैन को भी शामिल किया गया है और वह बुधवार को 10, डाउंिनग स्ट्रीट पर होने वाली पहली बैठक में शामिल होंगे.

सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नियुक्त किया गया है. उनके लिए यह नयी शुरुआत है और इससे पहले वह एटार्नी जनरल थीं. उन्होंने मंगलवार की शाम अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद गृह मंत्रालय का कामकाज संभाल लिया. वह भारतीय मूल की ही प्रीति पटेल की उत्तराधिकारी हैं. पटेल ने ट्रस को बोरिस जॉनसन की उत्तराधिकारी चुने जाने के बाद पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था.

नयी गृह मंत्री को कई कठिन मुद्दों से जूझना होगा. उनमें शरणार्थियों से जुड़े मुद्दे के अलावा अपराध पर नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि दर्ज किए गए अपराधों की संख्या उच्चतम स्तर पर है, वहीं मुकदमे का अनुपात निम्नतम स्तर पर है.
नयी कैबिनेट में भारतीय मूल के आलोक शर्मा को भी शामिल किया गया है. आगरा में पैदा हुए शर्मा (55) के लिए यह यथास्थिति के समान है क्योंकि वह संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन ‘सीओपी26’ के अध्यक्ष के तौर पर जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम जारी रखेंगे. पिछले साल नवंबर में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में ‘सीओपी26’ शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर उनकी सराहना हुई थी.

ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल में ऋषि सुनक और सहयोगियों को स्थान नहीं
ब्रिटेन की नवनियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपने मंत्रिमंडल का गठन कर लिया है जिसमें अहम पद पर जनजातीय अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सांसदों को शामिल किया गया है. भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नियुक्त किया गया है. कैबिनेट में बुधवार को भी मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. ट्रस ‘हाउस आॅफ कॉमन्स’ में पहले ‘प्राइमिनिस्टर्स क्वेश्चन’ (पीएमक्यू) का जवाब देंगी.

उनसे साथ आगे की कतार में होंगी ब्रेवरमैन (42). ब्रेवरमैन की मां तमिल थीं. प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार रहे ऋषि सुनक को जिन सांसदों ने समर्थन दिया था, उन्हें ट्रस की शीर्ष टीम में स्थान नहीं मिला है. ट्रस ने शीर्ष टीम में अपने सहयोगियों को लिया है.
इस नयी कैबिनेट में भारतीय मूल के आलोक शर्मा को भी शामिल किया गया है. वह सीओपी26 के अध्यक्ष के तौर पर जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम जारी रखेंगे.

ट्रस ने मंगलवार को 10 डाउंिनग स्ट्रीट के बाहर अपने संबोधन में कहा था,‘‘ हमारे पास काबिलियत, ऊर्जा और प्रतिबद्धता का भंडार है.’’ उन्होंने कहा था, ‘‘ मुझे विश्वास है कि हम मिल कर तूफान से बाहर निकल आएगें, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लें आएंगे……’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu