अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी की मतदाताओं से अपील

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 01 Jun 2024 12:44 PM
अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी की मतदाताओं से अपील
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आरंभ होने पर लोगों से शनिवार को बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं।’’

पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सभी सीट के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड की कुछ सीट समेत देश में कुल 57 सीट पर मतदान हो रहा है। मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इसी चरण में मतदान हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में आज मतदान हो रहा है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आएंगे।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav