ममता बनर्जी ने मुंबई में अमिताभ बच्चन से मुलाकात की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Aug 2023 09:00 PM
ममता बनर्जी ने मुंबई में अमिताभ बच्चन से मुलाकात की
ऑडियो सुनें

मुंबई. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद बनर्जी, अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित आवास पर पहुंचीं.

अमिताभ, पिछले साल कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्धघाटन समारोह में शामिल हुए थे, जहां बनर्जी ने उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने की मांग की थी.
अमिताभ और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात के बाद बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अभिनेता को कोलकाता आने का आमंत्रण दिया है.

उन्होंने कहा, ”अमित जी हमारे भारत रत्न हैं. उनके परिवार ने भी फिल्म उद्योग जगत में बहुत बड़ा योगदान दिया है.” बनर्जी ने कहा, ”आज मैंने अमित जी को राखी बांधी. आज बड़ा दिन है.” यह पूछे जाने पर कि ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, बनर्जी ने कहा, ”हमारी प्राथमिक चिंता देश को बचाना है.” उन्होंने रक्षा बंधन के मौके पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं.

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ”आज (मंगलवार), ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ उनके परिवार से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की.” पार्टी ने कहा, ” ममता बनर्जी ने तहे दिल से बच्चन परिवार को अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद दिया और उनके भविष्य के कार्यों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu