कोच्चि हवाई अड्डे पर व्यक्ति के पास मिला चार किलोग्राम हाइब्रिड गांजा, गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 26 Aug 2025 03:09 PM
कोच्चि हवाई अड्डे पर व्यक्ति के पास मिला चार किलोग्राम हाइब्रिड गांजा, गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

कोच्चि: कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को त्रिशूर के एक व्यक्ति के पास से चार किलोग्राम से अधिक हाइब्रिड गांजा बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति (27) बैंकॉक से यहां पहुंचा था। सीमा शुल्क र्किमयों ने नियमित जांच की जिससे उसके बैग से हाइब्रिड गांजे के चार पैकेट मिले। इन्हें सीलबंद पैकेटों में भरा गया था ताकि गंध बाहर तक ना आए।

उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मादक पदार्थ तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले लंबित हैं और वह एक सप्ताह बैंकॉक में रहा था।

अधिकारी ने बताया, “वह मादक पदार्थ लेने बैंकॉक गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत चार करोड़ रुपये से अधिक है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital