मनोज बाजपेयी की ‘जोरम’ आठ दिसंबर को होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Nov 2023 09:28 PM
मनोज बाजपेयी की ‘जोरम’ आठ दिसंबर को होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. मनोज बाजपेयी अभिनीत थ्रिलर ड्रामा ‘जोरम’ आठ दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी.
देवाशीष मखीजा ने फिल्म की पटकथा लिखी और इसका निर्देशन भी किया है. ‘जोरम’, बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम और जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाने के बाद बड़े पर्दे पर प्रर्दिशत हो रही है.

फिल्म में बाजपेयी एक पिता की भूमिका में नजर आएंगे. बाजपेयी के अलावा फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब, राजश्री देशपांडे, तनिष्ठा चटर्जी और स्मिता तांबे भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी. ‘जी स्टूडियोज’ और ‘मखीजा फिल्म’ के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण शारिक पटेल, आशिमा अवस्थी चौधरी, अनुपमा बोस और मखीजा द्वारा किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu