एमसीडी चुनाव 2025: महापौर पद के लिए राजा इकबाल सिंह, उप महापौर पद के लिए जय भगवान यादव भाजपा के प्रत्याशी

नयी दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को सरदार राजा इकबाल सिंह को महापौर पद और जय भगवान यादव को उप महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।

यह घोषणा भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की। उन्होंने बताया कि दोनों प्रत्याशी सोमवार को दोपहर तक नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सेहरावत और वरिष्ठ पार्षद मौजूद रहेंगे।

राजा इकबाल ंिसह भाजपा के पिछले कार्यकाल में भी महापौर रह चुके हैं, जबकि जय भगवान यादव पार्टी के नगर निगम प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता हैं। दिल्ली में महापौर और उप महापौर पद के लिए नगर निगम चुनाव 25 अप्रैल को होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button