मैसूरु में एमडीएमए फैक्टरी का भंडाफोड़: पुलिस को नशीले पदार्थों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 28 Jul 2025 02:01 PM
मैसूरु में एमडीएमए फैक्टरी का भंडाफोड़: पुलिस को नशीले पदार्थों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राज्य में मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों को गंभीरता से लेने और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को दिए हैं।

यह निर्देश महाराष्ट्र पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से मैसूरु में एक एमडीएमए (एक्स्टेसी) निर्माण इकाई का भंडाफोड़ कर के बाद आया है। गृहमंत्री ने इस घटना को स्थानीय पुलिस की चूक मानते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार को मैसूरु शहर पुलिस के साथ समन्वय करते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने एमडीएमए निर्माण फैक्टरी में छापा मारा। वहां से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए और चार लोगों को गिरफ्तार कर मुंबई ले जाया गया, जहां प्राथमिकी दर्ज है।

गृहमंत्री परमेश्वर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि मुंबई पुलिस ने किसी को पकड़ा—शायद मादक पदार्थ का कारोबार करने वाला कोई व्यक्ति या उपभोक्ता, मैं स्पष्ट नहीं जानता। उसने बयान में कहा कि एमडीएमए मैसूरु से लाया गया था। इसके आधार पर वे यहां आए और एक फैक्टरी में छापेमारी की जहां कुछ लोग मादक पदार्थ निर्माण करते पाए गए।

उन्होंने कहा, ह्लप्रश्न यह है कि हम इस प्रकार की गतिविधियों की निगरानी को लेकर कितने सतर्क हैं। इसी कारण मैंने मैसूरु आयुक्तालय और पूरे राज्य के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। हर पुलिस अधीक्षक और हर आयुक्तालय को यह समझा दिया गया है कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। अन्यथा, पुलिस की भूमिका का क्या औचित्य है?

गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर क्षेत्रीय थाने की पुलिस को अपने क्षेत्र में मादक निर्माण जैसी गतिविधियों की जानकारी नहीं होती और किसी अन्य राज्य की एजेंसी आकर छापा मारती है, तो यह सीधे तौर पर लापरवाही का संकेत है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की पुलिस को नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के बाद नरंिसहराजा थाना (मैसूरु) के निरीक्षक लक्ष्मीकांत तलवार को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital