हिंदी में चिकित्सा शिक्षा लाएगी बड़ा सकारात्मक बदलाव: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 16 Oct 2022 08:15 PM
हिंदी में चिकित्सा शिक्षा लाएगी बड़ा सकारात्मक बदलाव: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि हिंदी में चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत से देश में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि लाखों छात्र अपनी भाषा में अध्ययन कर सकेंगे और उनके लिए कई नए अवसरों के द्वार भी खुलेंगे. प्रधानमंत्री ने भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इस तरह के एक पाठ्यक्रम की शुरुआत पर यह टिप्पणी की.

शाह ने रविवार को हिंदी भाषा में चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत एमबीबीएस छात्रों के लिए हिंदी में तीन विषयों की पाठ्यपुस्तकों का विमोचन किया. शाह ने इसे इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने हिंदी में एमबीबीएस (बैचलर आॅफ मेडिसिन एंड बैचलर आॅफ सर्जरी) पाठ्यक्रम शुरू किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu