छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 04 Aug 2022 06:21 PM
छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बृहस्पतिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.57 बजे सूरजपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए.
उन्होंने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीन मापी गई है. भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था.
अधिकारियों ने बताया कि इस श्रेणी के भूकंप से नुकसान की आशंका नहीं रहती है. क्षेत्र से अभी तक किसी क्षति की जानकारी नहीं है.

वहीं सूरजपुर के जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में भूकंप आने की सूचना मिली है. अभी तक क्षेत्र में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है. राज्य के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में पिछले एक माह के दौरान यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav