मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 May 2022 09:44 PM
मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़/मानसा. पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के दो दिन बाद मंगलवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी की. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के इस मामले में मनप्रीत ंिसह को गिरफ्तार कर एक अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. प्रसिद्ध पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता मूसेवाला की रविवार को मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी. इससे एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनके सुरक्षा घेरे में कटौती की थी.

पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकली मूसेवाला की अंतिम यात्रा, अंतिम झलक पाने के लिए उमड़े सैकड़ों लोग

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार को मानसा जिले में उनके पैतृक गांव में किया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. मूसेवाला (28) की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. गायक की पार्थिव देह को मंगलवार सुबह मानसा सरकारी अस्पताल से कड़ी सुरक्षा के बीच मूसा गांव में स्थित उनके घर लाया गया. मानसा अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम किया गया था.

मूसेवाला के घर में उनकी पार्थिव देह के पास बैठे उनके माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मूसेवाला की मां को उनके पिता को ढाढस बंधाते हुए देखा गया. अपने पसंदीदा गायक की अंतिम झलक पाने के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ समेत अनेक जगहों से बड़ी संख्या में लोग आये थे. मूसेवाला को दूल्हे की तरह सजाया गया था. राज्य में अविवाहित नौजवान की मृत्यु पर इस तरह की रिवाज है. मूसेवाला की मां ने उनके बाल संवारे तो पिता ने उनके सिर पर सेहरा के साथ लाल रंग की पगड़ी बांधी.

मूसेवाला की अंतिम यात्रा के लिए उनके पसंदीदा ट्रैक्टर को फूलों से सजाया गया और इस पर मूसेवाला को उनके परिवार के एक खेत तक अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. इसी ट्रैक्टर पर मूसेवाला ने अपने अनेक गानों की शूंिटग की थी. चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच भी लोग मूसेवाला की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और इस दौरान उनके माता-पिता हाथ जोड़कर ट्रैक्टर पर खड़े थे. अंतिम यात्रा में शामिल हुए मूसेवाला के कुछ प्रशंसकों ने उनकी तस्वीर वाली टीशर्ट पहन रखी थीं. मूसेवाला के पिता बलकौर ंिसह ने बड़ी संख्या में गमगीन लोगों को देखकर अपनी पगड़ी तक उतार दी.

अंतिम यात्रा में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमंिरदर ंिसह राजा वंिडग भी उपस्थित थे. इससे पहले कांग्रेस नेता सुखंिजदर रंधावा, भाजपा नेता अश्विनी शर्मा, सुभाष शर्मा और राणा गुरमीत ंिसह सोढ़ी ने मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. गायक के आवास पर और अंत्येष्टि स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. इस दौरान कुछ लोग मूसेवाला की तारीफ करते और नारे लगाते दिखे तो कुछ लोगों ने उनकी सुरक्षा वापस लिये जाने पर पंजाब पुलिस के प्रति नाराजगी जताई.

शुभदीप ंिसह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हमले के समय वह मंिहद्रा थार जीप से यात्रा कर रहे थे. गाड़ी में उनके साथ सवार उनका एक रिश्तेदार और एक दोस्त इस हमले में घायल हो गये. मूसेवाला ने हाल में पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय ंिसगला से उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था. पंजाब पुलिस ने शनिवार को 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी या घटा दी थी. उन लोगों में मूसेवाला भी शामिल थे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu