‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने रिलीज के तीन दिन के भीतर कमाए 17.12 करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Jun 2024 08:56 PM
‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने रिलीज के तीन दिन के भीतर कमाए 17.12 करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” ने अपने रिलीज के शुरुआती तीन दिन में 17.12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है और यह जी स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा बनाई गई है. ‘रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा’ फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली.

धर्मा प्रोडक्शन्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन के बारे में जानकारी साझा की है. निर्माता ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है कि फिल्म ने अपनी रिलीज के तीन दिन के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17.12 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की है. “मिस्टर एंड मिसेज माही” में जाह्नवी कपूर ने महिमा की भूमिका निभाई है. वह एक डॉक्टर है जिसका पति महेंद्र (राजकुमार राव द्वारा अभिनीत किरदार) उसमें क्रिकेट खेलने की प्रतिभा को पहचानता है और उसके सपनों को पूरा करने के लिए उसका प्रशिक्षक बन जाता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu