मूसेवाला के माता-पिता ने चंडीगढ़ में अमित शाह से मुलाकात की

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 04 Jun 2022 06:44 PM
मूसेवाला के माता-पिता ने चंडीगढ़ में अमित शाह से मुलाकात की
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने शनिवार को यहां चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. भाजपा के सूत्रों ने यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मूसेवाला के पिता बलकौर ंिसह ने अपने बेटे की निर्मम हत्या की जांच सीबीआई से कराए जाने का आग्रह किया. पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी.शाह शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के नेताओं के साथ बैठक की. वह हरियाणा के पंचकूला में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का उद्घाटन करेंगे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news