दिल्ली में UPSC के छात्र की क्षत-विक्षत, अधजला शव पेड़ से लटका मिला, मचा बवाल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 24 Sep 2024 12:05 PM
दिल्ली में UPSC के छात्र की क्षत-विक्षत, अधजला शव पेड़ से लटका मिला, मचा बवाल…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: मुखर्जी नगर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है। खास तौर पर यूपीएससी की परीक्षा के लिए हजारों छात्र हर साल यहां तैयारी करते हैं।

इसी मुखर्जी नगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां राजस्थान के एक छात्र दीपक मीणा की मौत हो गई। जिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। जहां कुछ लोग छात्र की हत्या की आशंका जता रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आत्महत्या की बात सामने आई है। छात्र की मौत पुलिस के लिए पहेली बन गई है क्योंकि उसका क्षत-विक्षत, अधजला शव पेड़ से लटका मिला है।

कौन था दीपक मीणा?

छात्र दीपक मीणा राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास जिला दौसा के गांव बालिन का रहने वाला था। उसकी उम्र 21 साल थी। दीपक ने यूपीएससी-प्री की परीक्षा पास कर रखी थी। वह मेंस की तैयारी कर रहा था। वह पिछले 10 दिन से मुखर्जी नगर स्थित रूम से गायब था। उसका शव इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी के पास झाड़ियों में मिला। दीपक किसान परिवार से ताल्लुक रखता था। गांव में माता-पिता के अलावा उसके दो बड़े भाई और बहिन हैं। उसने जयपुर में रहकर ऑनलाइन कोर्स किया और प्री की परीक्षा पास की। उसके बाद मेंस की तैयारी के लिए इंस्टीट्यूट ने दिल्ली बुला लिया था।

चंद्रशेखर आजाद ने उठाई ये मांग

दीपक के पिता चंदूलाल के अनुसार, उनकी आखिरी बार 10 सितंबर को रात 8 बजे बात हुई थी। उसके बाद बेटे का फोन स्विच ऑफ आने लगा। जब कई दिनों तक बात नहीं हुई तो गांव से कुछ लोग आए और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने रोजाना उसकी खोज की। कई दिनों बाद उसका शव झाड़ियों में मिला। दीपक के पिता का कहना है कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। दलित नेता और लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने छात्र की मौत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली पुलिस से मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल

छात्र की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पेड़ पर बैग भी लटका देखा जा सकता है। पीछे शराब की बोतल के साथ कई चीजें दिख रही हैं। छात्र का चेहरा बुरी तरह से बिगड़ा हुआ है। ऐसे में हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। खास बात यह है कि छात्र के पैर जमीन पर हैं। ऐसे में सुसाइड की आशंका बेहद कम नजर आ रही है। एक यूजर हंसराज मीणा ने सवाल उठाते हुए कहा- दीपक कुमार मीणा जो भविष्य का आईएएस था, उसका मुखर्जी नगर में मर्डर कर दिया, लेकिन इस दर्दनाक घटना पर ना कोई बहस, ना हल्ला बोल, ना दंगल। शर्मनाक।

हत्या करके टांगा!

दूसरी ओर, एक यूजर ने लिखा- एक भावी IAS का कत्ल…यह दीपक कुमार मीणा की तस्वीर है जो मुखर्जी नगर में रहकर तैयारी करते थे, लेकिन वो अचानक से गायब हो जाते हैं। दस दिन बाद यह दृश्य देखने को मिलता है। इस परिस्थिति में जहां साफ-साफ पता चल रहा है इनकी हत्या करके टांग दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav