मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं: तिहाड़ जेल से दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Apr 2024 09:30 PM
मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं: तिहाड़ जेल से दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तिहाड़ जेल से नागरिकों के लिए एक संदेश जारी कर कहा है ”मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं.” सिंह ने जेल में बंद केजरीवाल के साथ किये जा रहे कथित व्यवहार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की. सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रतिशोध और दुर्भावना के चलते उन्हें तोड़ना चाहती है, लेकिन वह इन सबसे और अधिक मजबूत होकर उभरेंगे.

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि तिहाड़ जेल में बंद एक ‘कुख्यात अपराधी’ को बैरक में अपने वकील और पत्नी से मिलने की अनुमति दी गई, जबकि केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात के दौरान उनके बीच कांच की दीवार थी.

सिंह ने कहा कि खुद के साथ हो रहे व्यवहार से आहत होकर केजरीवाल ने देशवासियों के लिए संदेश भेजा है कि ”मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं.” दिल्ली के मुख्यमंत्री का बयान 2010 की शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘माई नेम इज खान’ से लिया गया है जिसमें अभिनेता कहते हैं, ”माई नेम इज खान और मैं आतंकवादी नहीं हूं.” सिंह ने कहा, ”केजरीवाल के साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जा रहा था और उन्हें ‘कांच की दीवार’ के जरिये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने की अनुमति दी गई थी.”

तिहाड़ जेल में केजरीवाल के साथ ‘आतंकवादी’ की तरह किया जा रहा है बर्ताव : संजय सिंह
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि एक कुख्यात अपराधी तिहाड़ जेल की बैरक में अपनी पत्नी एवं वकील से मिलता है जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ‘आतंकवादी’ की तरह बर्ताव किया जा रहा है. सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि आप के संयोजक केजरीवाल की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात के दौरान उनके बीच कांच की दीवार थी. उनके आरोप पर जेल प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. सिंह धनशोधन के एक मामले में छह माह जेल में रहने के बाद हाल में जेल से बाहर आये हैं.

उन्होंने कहा, ” केजरीवाल के साथ आतंकवादी जैसा बर्ताव किया जा रहा है. उन्हें कांच की दीवार के आरपार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने दिया गया.” आप नेता ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ”तिहाड़ की जेल नंबर दो में एक कुख्यात अपराधी बैरक के अंदर अपनी पत्नी एवं वकील से मिलता है. अन्य कैदियों की भी मुलाकात जेल के कार्यालय में होती है.” सिंह ने कहा कि ‘दुर्भावना एवं प्रतिशोध’ के चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केजरीवाल का मनोबल तोड़ने की चेष्टा कर रही है लेकिन जेल में उनके साथ किये जा रहे बर्ताव के फलस्वरूप वह और मजबूत होकर उभरेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu