नड्डा और स्वास्थ्य मंत्रालय के कर्मचारियों ने भारत की एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व दिवस पर स्वास्थ्य मंत्रालय के कर्मचारियों के एक समूह के साथ मिलकर भारत की ‘एकता और अखंडता’ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, निर्माण भवन में लिये गये संकल्प का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत का सम्मान करना है। बयान में बताया गया कि पटेल की दूरदृष्टि और नेतृत्व ने राष्ट्र को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नड्डा के हवाले से बयान में कहा गया है आज (बुधवार को) हम सरदार पटेल द्वारा सर्मिथत एकता और अखंडता के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हमारे कार्य व नीतियां समावेशिता और विविधता की भावना को प्रतिंिबबित करें, जो भारत को अद्वितीय बनाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने भारत की विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं के बीच एकता के बंधन को मजबूत करने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button