National Film Awards 2026: नेशनल अवॉर्ड में छाए आदित्य-यामी, ‘पुष्पा 2’ का चला जादू; कार्तिक-ममूटी को भी सम्मान

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 22 Sep 2026 07:34 PM
National Film Awards 2026: नेशनल अवॉर्ड में छाए आदित्य-यामी, ‘पुष्पा 2’ का चला जादू; कार्तिक-ममूटी को भी सम्मान
ऑडियो सुनें

गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 में तमिल फिल्म ‘महाराजा’ के लिए अनल अरसु को ‘सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन (स्टंट कोरियोग्राफी)’ का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया।

राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह संपन्न हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘एक फिल्म को बनाने में बहुत सारे लोगों का योगदान होता है। उन सभी तक भी शुभकामनाएं पहुंचाएं, जिनकी मेहनत से पुरस्कार प्राप्त फिल्मों का निर्माण हुआ है’।

भावुक हुए अनंत नाग
दादा साहेब फाल्के सम्मान मिलने के बाद अनंत नाग ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत शानदार मौके मिले कन्नड़ इंडस्ट्री में। बहुत सपोर्ट मिला’। अनंत नाग ने कहा, ‘मैं बहुत आभारी हूं। मैं कुछ लोगों को याद करना चाहता हूं। उन लोगों को, जो एक्टिंग के 55 साल के मेरे करियर में मेरे साथ रहे। ये अवॉर्ड सिर्फ मेरे लिए नहीं है, ये हर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, डायलॉग राइटर, सॉन्ग राइटर, मेकअप आर्टिस्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए है। ये अवॉर्ड लाखों लोगों के लिए है, जिन्होंने मेरे लिए अपने जहन और दिलों में जगह बनाई’। आगे कहा, ‘ये देश मेरी जन्मभूमि है, कर्नाटक मेरी कर्म भूमि है। जन्मभूमि, कर्मभूमि और भारत मेरी धर्मभूमि भी है। मैं एक बार फिर आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। पिछले 70 दशकों के लिए। शुक्रिया, जय हिंद, वंदे मातरम’।

आर्टिकल 370’ के लिए आदित्य धर ने बेस्ट एक्टर सम्मान ग्रहण किया। यह फिल्म बेस्ट फीचर फिल्म चुनी गई।

रणदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर रणदीप की पत्नी यह पल कैमरे में कैद करती नजर आईं।

‘अमरण’ के लिए बेस्ट डायरेक्शन का नेशनल फिल्म अवॉर्ड राजकुमार पेरियासामी को दिया गया।

अभिनेत्री यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया।

हिंदी नॉन-फीचर फिल्म ‘चोला डोरा और सुई’ के लिए निर्देशक जयमिन मोदी एवं लोकेश घई को ‘स्पेशल मेंशन’ सर्टिफिकेट प्रदान किया।

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के रेड कारपेट पर प्रसार भारती के चेयरमैन प्रसून जोशी ने कहा कि यह प्रयास अवॉर्ड्स को लोगों के और करीब लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि क्रिएटिविटी और प्लेटफॉर्म्स के लोकतांत्रिकरण से अब जमीन से जुड़े लोग अपनी कहानियां कह पा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल देश की विविध भाषाओं और कहानियों को प्रोत्साहित करेगी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group