बीजापुर में नक्सलियों ने गांव के बाजार में पुलिस कर्मी की हत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Apr 2022 07:46 PM
बीजापुर में नक्सलियों ने गांव के बाजार में पुलिस कर्मी की हत्या की

ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कथित तौर पर गांव के बाजार में एक पुलिसकर्मी की रविवार को काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना बीजापुर से 73 किलोमीटर दूर मिरतुर गांव में उस समय घटी जब सहायक आरक्षी गोपाल काडती साप्ताहिक बाजार में गए थे. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावार सादे कपड़े में थे और उन्होंने धारदार हथियार से काडती पर हमला किया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि काडती मिरतुर पुलिस थाने में तैनात थे.

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमले के तरीके से संकेत मिलता है कि घटना को नक्सलियों के एक छोटे दल ने अंजाम दिया है.पुलिस टीम को हमलावरों की तलाश करने के लिए इलाके की छानबीन करने भेजा गया है.’’ उन्होंने बताया कि मृतक मिरतुर गांव के ही निवासी थे और पुलिस थाना परिसर में संतरी की ड्यूटी करने के बाद बाजार गए थे. अधिकारी ने बताया कि कडती वर्दी में थे और जब हमला हुआ तो उनके पास हथियार नहीं था.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu