बिहार में होगी राजग की अब तक की सबसे बड़ी जीत, ‘जंगल राज वालों’ के सफाये का भरोसा: PM मोदी

बिहार में राजग के विकास कार्य हैं 'हीरा', राजद 'रंगदारी' का प्रतीक: नड्डा

नयी दिल्ली/पटना. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बिहार की जनता ने यह सुनिश्चित करने का मन बना लिया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगामी विधानसभा चुनावों में पिछले 20 वर्षों के अपने जीत के रिकॉर्ड को तोड़े और राज्य में ‘जंगल राज’ की वापसी न हो.

मोदी ने कहा कि बिहार में ‘जंगल राज’ लाने वाले लोगों को आगामी चुनावों में अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों “राजकुमार” पूरे राज्य में घूम रहे हैं और दिल्ली वाले ने तो ‘छठी मैया’ का अपमान भी किया है. प्रधानमंत्री ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे बड़े पैमाने पर मतदान करें, ताकि राजग की बड़ी जीत सुनिश्चित हो सके और ‘छठी मैया’ का अपमान करने वालों तथा बिहार में ‘जंगल राज’ लाने वालों की जमानत जब्त हो सके.

मोदी ने ‘नमो ऐप’ के जरिये बिहार में भाजपा-राजग की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “बिहार भाजपा की महिला कार्यकर्ता ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ शानदार काम कर रही हैं.” बिहार में विधानसभा चुनाव पहले चरण के लिए प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया. मोदी ने कहा कि वह बिहार में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं और हर रैली में भीड़ के मामले में पिछली रैली का रिकार्ड टूट रहा है तथा महिलाएं इनमें बड़ी संख्या में शामिल हो रही हैं.

उन्होंने कहा, “मैं चुनावों पर करीबी नजर रख रहा हूं और यह स्पष्ट है कि राजग जीत रहा है और वह भारी अंतर से जीत हासिल करने जा रहा है. इसलिए मुझे जीत पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन (मैं चाहता हूं कि) अधिक से अधिक मतदान होना चाहिए.” बिहार में राजग के प्रति जबरदस्त उत्साह होने का दावा करने वाली एक भाजपा कार्यकर्ता से बात करते हुए मोदी ने कहा कि उसके शब्द गरीबों, दलितों, महादलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों में व्याप्त भावना को प्रतिध्वनित करते हैं.

उन्होंने कहा, “बिहार के लोगों ने राजग के पिछले 20 वर्षों के जीत के रिकॉर्ड को तोड़ने का मन बना लिया है, जबकि ‘जंगल राज लाने वाले लोगों’ को राज्य में अपनी सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ेगा.” मोदी बिहार में महागठबंधन पर हमला करने के लिए ‘जंगल राज’ शब्द का इस्तेमाल करते आए हैं. ‘जंगल राज’ शब्द का स्पष्ट संदर्भ उस समय से है, जब बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी का शासन था.

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग सरकार महिलाओं के जीवन को आसान बनाने और उनका सशक्तीकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है.
उन्होंने कहा, “जब राज्य में सुशासन और कानून का राज स्थापित होता है, तो महिलाओं को आगे ब­ढ़ने के अवसर मिलते हैं. यही कारण है कि बिहार की बेटियां अब स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार प्रदाता बन रही हैं.” मोदी ने कहा कि ‘जंगल राज’ के दौर में महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल था, लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है. उन्होंने कहा, “अब महिलाएं अस्पतालों, रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर रात के समय भी निडर होकर काम करती हैं.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “बिहार की महिलाएं ‘जंगल राज’ के खिलाफ दीवार की तरह खड़ी हैं. उन्होंने उस अराजक दौर को कभी वापस न आने देने का संकल्प लिया है.” उन्होंने कहा, “यही कारण है कि ‘जंगल राज’ के समर्थक बिहार की महिलाओं से तरह-तरह के झूठ बोलने में व्यस्त हैं.” बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने बिहार चुनाव में राजद नेता और लालू के बेटे तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है.

बिहार में राजग के विकास कार्य हैं ‘हीरा’, राजद ‘रंगदारी’ का प्रतीक: नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तहत हुए विकास को ‘हीरा’ (एचआईआरए) करार देते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य ने राजग शासन में सड़क, रेल, हवाई और इंटरनेट कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है.

भोजपुर जिले में पहले चरण के मतदान से पहले प्रचार के अंतिम दिन आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ”बिहार ने भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के शासन में ह्लहीराह्व (एचआईआरए) खोज लिया है – ‘एच’ का अर्थ है हाईवे (सड़कें), ‘आई’ का अर्थ इंटरनेट, ‘ आर ‘ का अर्थ रेलवे और ‘ए’ का अर्थ एयरपोर्ट.” उन्होंने कहा कि ह्लपिछले 20 वर्षों में इन सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और जनता स्वयं इसकी गवाह है.ह्व भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ‘रंगदारी’, ‘जंगलराज’ और ‘दादागीरी’ का प्रतीक है.

उन्होंने कहा, ह्ललोगों को याद होगा जब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने चरम राजनीतिक दौर में ‘लाठी तेल पिलावन’ रैली निकाली थी. वह एक स्पष्ट संकेत था कि उनके विरोधियों को घर में ही रहना बेहतर होगा. अब वही पार्टी नए कपड़ों में पुरानी सोच के साथ फिर जनता को बहकाने की कोशिश कर रही है.ह्व नड्डा ने मतदाताओं से अपील की कि वे राजग को आशीर्वाद दें और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को बरकरार रखें.

उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तेजी से गरीबी उन्मूलन के लिए काम कर रही है और ह्लकेवल बिहार में ही तीन करोड़ से अधिक लोगों को अभाव की स्थिति से बाहर निकाला गया है.ह्व उन्होंने बताया कि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंदों को लगातार सहायता मिल रही है.

नड्डा का कहना था, ह्लबिहार में आठ करोड़ से अधिक लोग मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि लगभग दो करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं.” उन्होंने बाद मध्य बिहार के धार्मिक नगर गया जी में एक रोड शो भी किया. गया जी भाजपा का पारंपरिक गढ. माना जाता है. उनके साथ राज्य सरकार में मंत्री प्रेम कुमार मौजूद थे, जो गया शहर सीट से लगातार आठवीं बार चुनाव जीतने की कोशिश में हैं.

रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक शामिल हुए, जो हल्की बारिश के बीच छाते लेकर चल रहे थे. यह रोड शो उस समय समाप्त हुआ जब पहले चरण के चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने में मात्र आधा घंटा शेष था.
पहले चरण में राज्य की 121 विधानसभा सीटों पर छह नवंबर को मतदान होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button