
बुनिया: अफ्रीकी देश कांगो में इबोला के कुल 2,011 मामलों की पुष्टि हुई है और इनमें से 754 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सरकार द्वारा मंगलवार रात को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई, जो देश में तेजी से फैलने संक्रमण को इंगित करता है।
कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल 753 संक्रमितों को पृथकवास में या अस्पतालों में रखा गया है, जबकि अब तक 366 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना अब भी एक चुनौती बनी हुई है, क्योंकि ऐसे लोगों तक पहुंच का दायरा अब भी 67 प्रतिशत ही है।



