ओडिशा: झारपाड़ा जेल में पुलिस की छापेमारी, गांजा और तंबाकू जब्त…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 20 Mar 2024 03:32 PM
ओडिशा: झारपाड़ा जेल में पुलिस की छापेमारी, गांजा और तंबाकू जब्त…
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा में भुवनेश्वर पुलिस की एक टीम ने बुधवार को यहां झारपाड़ा जेल में छापा मारा और गांजा तथा तंबाकू बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रतीक ंिसह की अगुवाई में पुलिस की एक बड़ी टीम ने आज सुबह झारपाड़ा जेल में छापा मारा। इससे पहले सोमवार रात को जेल में दो समूहों में हुए संघर्ष में चार कैदी जख्मी हो गए थे।

मीडियार्किमयों से बात करते हुए डीसीपी ने कहा कि पुलिस टीम में दो अतिरिक्त डीसीपी, पांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), 11 निरीक्षक और 22 उपनिरीक्षक शामिल थे।

ंिसह ने बताया, ह्ल हमने जेल के अंदर पांच ब्लॉक में 35 पुरुष वार्ड, 21 कोठरी, रसोई और थिएटर में तलाशी ली। अधिकतम वार्ड साफ-सुथरे हैं और जेल कर्मचारी भी नियमित अंतराल पर छापेमारी कर रहे हैं।ह्व उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान जेल के अंदर से थोड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा, गुटखा, खैनी, बीड़ी, माचिस, लाइटर तथा गुटखे के खाली पाउच जब्त किए गए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav