उमर अब्दुल्ला ने पार्टी सांसद के निधन की घोषणा करने को लेकर माफी मांगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 May 2022 06:50 PM
उमर अब्दुल्ला ने पार्टी सांसद के निधन की घोषणा करने को लेकर माफी मांगी
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर पार्टी सांसद अकबर लोन के निधन की घोषणा करने को लेकर माफी मांगी है. अब्दुल्ला के ट्वीट के आधार पर ‘पीटीआई-भाषा’ ने एक न्यूज एलर्ट चलाया था , जिसमें कहा गया था कि संक्षिप्त बीमारी के बाद लोन का निधन हो गया. कुछ ही मिनट बाद, अब्दुल्ला ने अपनी ट्विटर पोस्ट वापस ले ली और कहा, ”मैं लोन साहब से माफी मांगता हूं. उनकी तबीयत ठीक हो रही है. मेरे पिता ने खबर को गलत समझ लिया और फिर मैंने गलत ट्वीट कर दिया. मैं लोन साहब और उनके परिवार से माफी मांगता हूं. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu