‘ओएमजी-2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Aug 2023 07:21 PM
‘ओएमजी-2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
ऑडियो सुनें

मुंबई. अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने रिलीज के दस दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.61 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. अमित राय निर्देशित फिल्म ‘ओएमजी 2’ में पंकज त्रिपाठी भगवान शिव के भक्त कांति शरण मुद्गल और अक्षय कुमार भगवान के दूत की भूमिका में हैं.

‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ और ‘वाकाओ फिल्म्स’ द्वारा निर्मित यह फिल्म किशोरों की समस्याओं और यौन शिक्षा के महत्व पर आधारित है. ‘वाकाओ फिल्म्स’ ने फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन दिया, “हमारी यात्रा सफल करने के लिए धन्यवाद.” वायकॉम18 के बैनर तले बनी इस फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम और पवन मल्होत्रा भी हैं. यह फिल्म 2012 की ‘ओएमजी- ओह माय गॉड!’ की अगली कड़ी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu