लाउडस्पीकर विवाद पर नीतीश कुमार ने कहा, ‘यह सब फालतू की बातें हैं’

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 30 Apr 2022 05:37 PM
ऑडियो सुनें

पूर्णिया (बिहार). बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर उठे विवाद को शनिवार को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार धार्मिक गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं करती है. मुख्­यमंत्री कुमार उत्तर बिहार के पूर्णिया जिले में एक समारोह में आए थे. नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘यह सब फालतू की बातें हैं. सभी जानते हैं कि बिहार में हम किसी भी प्रकार की धार्मिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करते हैं. निश्चित रूप से कुछ लोग सोचते हैं कि उनका काम मुद्दे उठाना है और वे इसे करते रहते हैं.’’

गौरतलब है कि कुमार की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है, जब बिहार भाजपा मस्जिदों से लाउडस्­पीकर हटाने की मांग कर रही है. यहां तक कि प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता राज्य में ‘योगी मॉडल’ लागू करने तक की बात कह चुके हैं, जिसके तहत उच्च डेसीबल ध्वनियों से उत्पन्न स्वास्थ्य खतरों का हवाला देते हुए स्पीकरों को धार्मिक स्थलों से हटा दिया गया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news