मुख्यमंत्री की पहल पर 5 और 6 अक्टूबर को राजधानी में होगा भव्य सैन्य प्रदर्शनी समारोह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 03 Oct 2024 07:21 PM
मुख्यमंत्री की पहल पर 5 और 6 अक्टूबर को राजधानी में होगा भव्य सैन्य प्रदर्शनी समारोह
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित होने वाले भव्य सैन्य समारोह के लिए आज राजधानी रायपुर पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का शानदार स्वागत किया गया. इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरणों का काफिला रायपुर शहर के तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक मैदान पहुंचा. शहर के नागरिकों में इसे लेकर ख़ास उत्साह रहा. सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को मोबाइल से कैप्चर करते दिखे. पूरे रैली में शामिल वाहनों में तिरंगा लहराता रहा.

गौरतलब है कि राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 05 से 06 अक्टूबर को होने वाले भव्य सैन्य प्रदर्शनी समारोह की तैयारी जोरों पर है. इसमें शामिल होने के लिए भारतीय सेना की सैन्य हथियार आज राजधानी पहंुचे, जिसमें भीष्म टी-90 टैंक, बीएमपी, एल-70, जेएडयू-23, स्ट्रेला और लोरोस शामिल हुए. इसका इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ज़ोरा के मुख्य गेट पर सुबह कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया. भीष्म टैंक और दूसरे सैन्य उपकरणों को वाहनों सहित फूल-मालाओं से सजाया गया था. लोगों ने इस आकर्षण क्षण को अपनें मोबाईलों में फोटो और वीडियों के रूप में रिकार्ड किया. जहां से भी यह काफिला गुजरा, वहां ’भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंज उठा.

साइंस कॉलेज मैदान में सैनिको ने किया रिहर्सल-
साइंस कॉलेज मैदान में सैनिको ने डेयर डेविल स्टंट और खुखरी डांस और मिलेट्री बैंड का पूर्वाभ्यास किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu