बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मिरतुर थाना क्षेत्र में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था.

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल के जवान वापस लौट रहे थे तब शाम करीब 04.15 बजे कुड़मेर गांव के जंगल में नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी. बाद में सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. बाद में घटनास्थल की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को वहां से एक नक्सली का शव और एक देशी कट्टा बरामद हुआ. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button