जंगली हाथी की पूंछ खींचकर उसे उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Nov 2023 09:34 PM
जंगली हाथी की पूंछ खींचकर उसे उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. वन विभाग ने ओडिशा के अंगुल जिले में एक जंगली हाथी का पीछा करते समय उसकी पूंछ खींचकर उसे लोगों पर हमला करने के लिए उकसाने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज कर तालचर वन रेंज के कुलाद गांव के निवासी दिनेश साहू को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

हाथी जब कुलाद गांव के पास घूम रहा था तभी रविवार को साहू सहित स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया. उन्होंने कहा कि हाथी का पीछा करते समय, आरोपी ने उसकी पूंछ खींच ली और उसे लोगों पर हमला करने के लिए उकसाया. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हमारी कतई बर्दाश्त न करने की नीति है…या तो हाथी आपको कुचल देगा या फिर हमारे कानून.” उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति को उचित पुरस्कार दिया जाएगा. कानून के मुताबिक, जंगली जानवरों को परेशान करने का दोषी पाए जाने पर तीन से सात साल की कैद हो सकती है .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu