पश्चिम बंगाल में बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत,एक घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 05 Jul 2025 02:00 PM
पश्चिम बंगाल में बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत,एक घायल
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक देशी बम में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे कटवा अनुमंडल के अंतर्गत राजोआ गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि जिस घर में बम बनाया जा रहा था उसकी टीन की छत उड़ गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह विस्फोट खाली पड़े एक मकान में हुआ, जिसे असामाजिक तत्व अक्सर देशी बम बनाने के लिए इस्तेमाल करते थे।

स्थानीय निवासी ने बताया, ‘‘दो तेज धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका हिल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से एक जला हुआ शव बरामद किया। विस्फोट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान तूफान चौधरी के रूप में हुई है और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्थानीय असामाजिक तत्व ने कुछ लोगों को उस घर में देशी बम बनाने के लिए बुलाया था और उसी दौरान विस्फोट हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या यह घर वाकई बम बनाने के अड्डे के रूप में इस्तेमाल हो रहा था और इसके पीछे और कौन लोग जुड़े हैं।’’ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर आएगी।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बोर्ड परीक्षा : केंद्रों में बदलाव की नई व्यवस्था से टीचर्स भड़के, एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा, तत्काल रोक लगाने की मांग
  2. 2 रायपुर को बड़ी सौगात : इलेक्ट्रॉनिक रेल इंजन मेंटेनेंस होगा, नई गेज भी मिली, सीएम साय कल करेंगे उद्घाटन, दिखाएंगे 3 ट्रेनों को हरी झंडी
  3. 3 दर्दनाक : बेकाबू ट्रक ने एसयूवी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, कार सवार चार लोग सेल्फी ले रहे थे, सभी की मौत
  4. 4 Video अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : 3 अज्ञात शूटर्स के खिलाफ केस दर्ज, लारेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम शिंदे बोले- मुंबई में किसी गैंग की दहशत बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital