सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी तक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Sep 2026 05:47 AM
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी तक
ऑडियो सुनें

बलौदाबाजार. सत्र 2025 -26 में सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वी एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया जाएगा. प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन एनटीए की वेबसाईट
exams.nta.ac.in पर 24 दिसंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे तक भरे जाएंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु बालक एवं बालिका की आयु 31 मार्च 2025 की स्थिति में 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए. कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं की आयु 31 मार्च 2025 की स्थिति में 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए.कक्षा 9वीं में छात्राओं को प्रवेश सीट उपलब्धता के अनुसार दिया जाएगा.सामान्य,अन्य पिछड़ा वर्ग, रक्षा/भूतपूर्व सर्विसमेन से सम्बंधित आवेदकों को 800 रुपये एवं अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के आवेदकों को 650 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन देय होगा.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu