इस्लामाबाद. इस्लामाबाद में भारी बारिश के बाद एक इमारत की दीवार गिरने से बुधवार को 11 श्रमिकों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गये. एक अधिकारी ने यहां इसकी जानकारी दी . स्थानीय पुलिस अधीक्षक (एसपी) खान जेब ने 11 श्रमिकों के मौत की पुष्टि की है . उन्होंने बताया कि मलबे से 11 शव बरामद किये गये हैं .
पुलिस ने बताया कि हादसे के सभी छह घायलों को ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ में भर्ती करवाया गया है, जहां वे सब खतरे से बाहर हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर “गहरा दुख और शोक” जताया है . पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है .