फलस्तीन के प्रधानमंत्री ने सरकार को इस्तीफा सौंपा, खुल सकता है सुधार का रास्ता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Feb 2024 08:15 PM
फलस्तीन के प्रधानमंत्री ने सरकार को इस्तीफा सौंपा, खुल सकता है सुधार का रास्ता
ऑडियो सुनें

यरूशलम. फलस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने सोमवार को बताया कि उनकी सरकार इस्तीफा दे रही है. उनके इस कदम से फलस्तीनी प्राधिकरण में अमेरिका सर्मिथत सुधारों का रास्ता खुल सकता है. राष्ट्रपति महमूद अब्बास को अभी यह तय करना होगा कि वह शतायेह और उनकी सरकार का सोमवार को दिया गया इस्तीफा स्वीकार करते हैं या नहीं. लेकिन यह कदम पश्चिम सर्मिथत फलस्तीनी नेतृत्व द्वारा उस बदलाव को स्वीकार करने की इच्छा का संकेत देता है जिससे फलस्तीनी प्राधिकरण को फिर से मजबूत करने के लिए आवश्यक सुधारों की शुरुआत हो सकती है.

अमेरिका चाहता है कि युद्ध समाप्त होने के बाद गाजा पर शासन करने के लिए एक संशोधित फलस्तीनी प्राधिकरण बने, लेकिन उस सोच को साकार करने में कई बाधाएं बनी हुई हैं. शतायेह ने कहा, ”अगले चरण और इसकी चुनौतियों के लिए नयी सरकारी और राजनीतिक व्यवस्थाओं की आवश्यकता है जिनमें गाजा पट्टी की नयी वास्तविकता को ध्यान में रखा जाए.” अब्बास ‘फलस्तीन इन्वेस्टमेंट फंड’ के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा को अगला प्रधानमंत्री चुन सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu