पंकज त्रिपाठी ने ‘‘ओएमजी 2’’ के निर्देशक अमित राय के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 23 Apr 2025 03:49 PM
पंकज त्रिपाठी ने ‘‘ओएमजी 2’’ के निर्देशक अमित राय के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने 2023 में आई फिल्म ‘‘ओएमजी 2’’ की सफलता के बाद एक बार फिर इसके निर्देशक अमित राय के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।आगामी फिल्म को त्रिपाठी के पैतृक राज्य बिहार पर आधारित एक भावनात्मक और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानी से जुड़ी बताया जा रहा है। फिल्म का नाम अभी घोषित नहीं हुआ है।

फिल्म निर्माताओं के अनुसार, हाल में फिल्म की शूंिटग शुरू हुई है और इसमें बिहार की संस्कृति और कहानियों को इस तरह से पेश किया जाएगा, जैसे पहले कभी नहीं देखा गया हो। “स्त्री 2”, “मिर्जापुर”, “बरेली की बर्फी” और “मिमी” जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा कि ‘‘ओएमजी 2’’ के बाद राय के साथ काम करना स्वाभाविक लगता है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने एक बयान में कहा, उनकी कहानी कहने की शैली में गहराई, ईमानदारी और उद्देश्य होता है जिससे मैं गहराई से जुड़ता हूं। उन्होंने कहा, ‘‘यह कहानी बिहार की मिट्टी से निकली है- जो मेरा घर, मेरी पहचान है। एक अभिनेता के रूप में इससे संतोषजनक कुछ नही हो सकता कि मैं एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनूं जो मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक रुप से भी अर्थपूर्ण हो।’’

राय ने कहा कि त्रिपाठी के साथ दोबारा काम करना एक ऐसे रचनात्मक स्थान पर लौटने जैसा है। उन्होंने ने कहा, “बिहार फिल्म निगम का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहा है।’’ राय के मुताबिक यह फिल्म मानवीय रिश्तों, संघर्ष और हमें बांधने वाले सामाजिक ताने-बाने की दिल से की गई खोज है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ ही प्रसिद्ध अभिनेता पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल, राजेश कुमार और भोजपुरी फिल्म जगत के कई स्थानीय कलाकार भी शामिल हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital