जयपुर में आपात स्थिति में उतरा यात्री विमान…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 25 Aug 2023 03:32 PM
जयपुर में आपात स्थिति में उतरा यात्री विमान…
ऑडियो सुनें

जयपुर: निजी विमानन कंपनी के एक यात्री विमान को शुक्रवार को चिकित्सकीय आपात स्थिति के चलते जयपुर हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार एलाइंस एअर के विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह जबलपुर जा रहा थी। इसी दौरान 52 साल का एक यात्री बीमार पड़ गया।

जयपुर हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि यात्री का रक्तचाप कम हो गया था, जिसके बाद विमान यहां हवाई अड्डे पर उतरा गया।
यात्री को जांच के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav