रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में पटेल-मरार समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने माता शाकम्भरी की पूजा-अर्चना कर सभी को शुभकामना दीं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पटेल-मरार समाज सब्जियों के उत्पादन में अग्रणी है. बाजार में आपके द्वारा पैदा की गई सब्जी अच्छी गुणवत्ता की होती है, इसलिए सबसे पहले बिकती है. मुख्यमंत्री ने पटेल-मरार समाज से आग्रह किया कि आप सभी सरकार की बाड़ी योजना का लाभ जरूर उठाएं. इससे कम लागत में सब्जी का उत्पादन बढ़ेगा. सरकार द्वारा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शुरू किए जा रहे हैं. वहां ड्राई मशीन का उपयोग करके सब्जियों को आकर्षक पैकिंग करके बाजार में अच्छा दाम लिया जा सकता है. आप सभी समूह बनाकर बाड़ी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज के समय मौसमी सब्जियां पूरे साल उपलब्ध रहती है, क्योंकि कृषि वैज्ञानिकों ने कई शोध किए है और सिंचाई की सुविधा भी बढ़ी है. पटेल-मरार समाज द्वारा मुख्यमंत्री को सब्जी की टोकरी भी भेंट की गई. इस अवसर पर विधासभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, विधायक बृहस्पत सिंह, विनय भगत मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, देवचरण पटेल, रामसुंदर पटेल, पवन पटेल, आत्मनारायण पटेल एवं बड़ी संख्या में पटेल-मरार समाज के नागरिक उपस्थित रहे.
पटेल-मरार समाज बाड़ी योजना का लाभ उठाकर बन सकते हैं आर्थिक रूप से सशक्त: भूपेश बघेल
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 06 Jan 2023 05:53 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 जलाराम जयंती पर भक्ति और संगीत का संगम, भजन जैमिंग और 108 दीपों से महाआरती होंगे मुख्य आकर्षण
- 2 VIDEO राजधानी के फूड पार्क में भीषण आग, दो सिलेंडर ब्लास्ट, छह दुकानें खाक
- 3 VIDEO ईरान का बहरीन पर ड्रोन हमला, अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम था निशाना, होर्मुज में अमेरिका के F-16 फाइटर जेट तैनात
- 4 IND vs NZ 5th ODI Live Score भारत ने 3-1 से जीती वनडे सीरीज: पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, अर्शदीप-सिराज और अक्षर छाए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu