25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ के जनता करेगी राम भगवान के दर्शन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 30 Dec 2023 04:42 PM
25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ के जनता करेगी राम भगवान के दर्शन…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि पुरे प्रदेश की जनता अयोध्या पहुंच कर राम भगवान के दर्शन कर करेगी. इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का शुल्क देना नहीं पड़ेगा, अगले महीने 25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ के लोगों के अयोध्या जाने-आने का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी.

बता दें कि, आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित निजी होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के सभी लोगों के अयोध्या जाने-आने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav