मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मनाई ईद, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 03 May 2022 04:21 PM
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मनाई ईद, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
ऑडियो सुनें

गोवा. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर मस्जिदों में नमाज अदा कर ईद उल फितर का जश्न मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस अवसर पर नागरिकों से समाज की भलाई के लिए काम करने का आग्रह किया।

आॅल गोवा मुस्लिम जमात के अध्यक्ष शेख बशीर अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पर्व खुशी और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है और ईद की नमाज में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पर्व में सभी समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री सावंत ने एक संदेश में कहा, ‘‘ईद मानवता की सेवा के लिए खुद को फिर से सर्मिपत करने और जरूरतमंद लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का अवसर है।’’ उन्होंने लोगों से समाज, राज्य और देश की भलाई के लिए काम करने की अपील की।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav