विमानतल में यात्री से पिस्तौल बरामद, गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Jun 2022 06:02 PM
विमानतल में यात्री से पिस्तौल बरामद, गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में विमानतल पर बेंगलुरु जा रहे एक यात्री के पास से पिस्तौल बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने बिलासपुर जिले के जय थडानी (29) के पास से स्वचलित पिस्तौल बरामद किया है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

उन्होंने बताया कि विमानतल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सामान की जांच के दौरान थडानी के बैग से स्वचलित हथियार बरामद किया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब विमानतल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और थडानी को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने थडानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu