झामुमो नीत गठबंधन के विधायकों को हैदराबाद ले जाने की योजना हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के चलते रद्द

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Feb 2024 10:24 PM
झामुमो नीत गठबंधन के विधायकों को हैदराबाद ले जाने की योजना हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के चलते रद्द
ऑडियो सुनें

रांची. झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के विधायकों को विमान से हैदराबाद ले जाने की योजना रद्द करनी पड़ी क्योंकि इसके लिए किराये पर लिये गए निजी विमान हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण उड़ान नहीं भर सके. सूत्रों ने यह जानकारी दी. गठबंधन के नेताओं ने कहा कि विधायकों को हैदराबाद भेजने की जरूरत इसलिए पड़ी कि भाजपा द्वारा इनकी खरीद-फरोख्त की कोशिश को रोका जा सके.

हैदराबाद, कांग्रेस शासित तेलंगाना की राजधानी है. पार्टी, झामुमो नीत गठबंधन का हिस्सा है. हवाई अड्डे पर करीब दो घंटे प्रतीक्षा करने के बाद विधायक र्सिकट हाउस लौट रहे हैं, जहां वे ठहरे हुए हैं. हवाई अड्डा निदेशक आर आर मौर्य ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”कम दृश्यता के कारण शाम साढ़े छह बजे के बाद तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं. निजी विमानों के आज उड़ान भरने की गुंजाइश नहीं के बराबर है.” विधायकों को निजी विमान से हैदराबाद ले जाया जाना था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu