PM Modi: पीएम मोदी का कल महाराष्ट्र-राजस्थान दौरा, जलगांव में 11 लाख नई ‘लखपति दीदी’ को करेंगे सम्मानित

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 24 Aug 2024 07:07 PM
PM Modi: पीएम मोदी का कल महाराष्ट्र-राजस्थान दौरा, जलगांव में 11 लाख नई ‘लखपति दीदी’ को करेंगे सम्मानित
ऑडियो सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में उन 11 लाख नई ‘लखपति दीदी’ को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान इस मुकाम को हासिल किया है। शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी 2,500 करोड़ रुपये के एक कोष का भी एलान करेंगे, जिससे करीब 48 लाख सदस्यों वाले 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री पांच हजार करोड़ रुपये के बैंक ऋण वितरित करेंगे, जिससे 2.35 लाख स्वयं सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। बयान में कहा गया कि ‘लखपति दीदी’ योजना की शुरुआत के बाद से एक करोड़ महिलाएं इस श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। योजना एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य को सालाना एक लाख रुपये कमाने का लक्ष्य देती है।

पीएम मोदी राजस्थान का भी दौरा करेंगे, जहां वे जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट के एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मोदी हाईकोर्ट संग्रहालय का उद्घाटन भी करेंगे।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news