राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने कश्मीरी अबू अहमद शेख को पकड़ा…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 10 Jan 2026 05:52 PM
राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने कश्मीरी अबू अहमद शेख को पकड़ा…
ऑडियो सुनें

अयोध्या: श्री राम मंदिर परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक अधेड़ राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया।

थाने में पुलिस और खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं। उसकी पहचान कश्मीर को शोपिया निवासी अबू अहमद शेख (55) के रूप में हुई है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि की।

वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही वह कहां से और कैसे राम मंदिर में पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital