पुलिस ने गंजाम में अवैध देशी शराब निर्माण इकाइयों पर मारे छापे

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 14 Dec 2024 03:40 PM
पुलिस ने गंजाम में अवैध देशी शराब निर्माण इकाइयों पर मारे छापे
ऑडियो सुनें

ब्रह्मपुर: ओडिशा के गंजाम जिले में अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 84 शराब उत्पादन इकाइयों का भंडाफोड़ किया और करीब 3,500 लीटर देशी शराब जब्त की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को गंजाम जिले के खलीकोट थाना क्षेत्र के बादापल्ली पंचायत के सात गांवों में छापेमारी की।
पुलिस अधीक्षक (गंजाम) सुवेंदु कुमार पात्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुंड्रिपल्ली, मारेई नुआगोन, नुआपल्ली, बादापल्ली, देबिझारा, कामरांिसगी और चकंिसघी गांवों में एक साथ छापेमारी की।

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के उत्पादन में कथित रूप से शामिल 12 महिलाओं सहित लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से करीब दो लाख लीटर देशी शराब तैयार करने के लिए कच्चा माल, 13 बोरा महुआ, पानी पंप सेट , एल्युमीनियम के बर्तन और कई अन्य सामान भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो देशी बंदूकें, चार लोहे की छड़ें और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं। नष्ट की गई और जब्त की गई वस्तुओं की कीमत करीब 10 लाख रुपये हो सकती है। पुलिस अधीक्षक (गंजाम) ने कहा, “हमें क्षेत्र में अवैध शराब के उत्पादन और वितरण के बारे में जानकारी मिली थी जिसके बाद हमने सभी गांवों में छापेमारी की।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital