नयी दिल्ली. दिल्ली-नोएडा सीमा पर बृहस्पतिवार को भारी यातायात जाम देखने को मिला, क्योंकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आहूत किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वाहनों की जांच के लिये पुलिसर्किमयों को तैनात किया गया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की कोशिश कर रहे किसानों को रोकने के लिए मयूर विहार के करीब दिल्ली-नोएडा सीमा पर आवाजाही को रोकने के लिए भारी उपकरणों के साथ पुलिसकर्मी अलर्ट पर रहे. दिल्ली-नोएडा सीमा पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर सड़क को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया जाएगा.
उन्होंने कहा,”फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस उनसे बातचीत कर रही है और उम्मीद है कि वे दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगे.” अधिकारियों ने बताया कि सरिता विहार में कई दोपहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंस गए, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-नोएडा राजमार्ग पर भी बड़ी संख्या में वाहनों के जाम में फंसे होने की सूचना है.
वाहन चालक राज शर्मा ने कहा,”मैं आगरा जा रहा हूं और अब रास्ता नहीं बदल सकता क्योंकि यही एकमात्र रास्ता है, जो मुझे राजमार्ग तक ले जाएगा. यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें कितना समय लगेगा, क्योंकि वाहन बहुत धीमी गति से बढ. रहे हैं.” अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-नोएडा राजमार्ग पर भी भारी जाम की सूचना है. उन्होंने बताया कि किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी खासकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ.ा दी गई है.
दिल्ली-नोएडा सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिसर्किमयों को तैनात किया गया है. किसानों के वहां पहुंचने पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बड़े बुलडोजर, भारी मशीनें, विक्रांत माल ढुलाई वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन और पानी की बौछार करने वाले वाहनों को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने लगभग 150 किसानों को नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास रोक दिया है.
उन्होंने बताया कि वैकल्पिक यातायात प्रबंध किये गए हैं और लोगों को कुछ मार्गों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न सीमा प्रवेश बिंदुओं पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. किसी को भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.” एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सुरक्षार्किमयों को पहले से ही तैनात किया गया है.
उन्होंने बताया कि दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों पर अवरोधक लगाए गए हैं. दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को सोनिया विहार, डीएनडी, चिल्ला, गाजीपुर, सभापुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर भारी यातायात होने की आशंका है. यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा टाल दें या उसे ध्यान में रखकर योजना बनाएं.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बुधवार एवं बृहस्पतिवार के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी है. पुलिस ने यातायात संबंधित एक दिशानिर्देश भी जारी किया, जिसमें ट्रैक्टरों पर किसानों के आंदोलन के मद्देनजर यात्रियों को दोनों शहरों में कुछ मार्गों पर मार्ग परिवर्तन के प्रति आगाह किया गया. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसान समूह दिसंबर 2023 से स्थानीय विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहीत अपनी भूमि के बदले बढ.े हुए मुआवजे और विकसित भूखंडों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.