
मुंबई. अभिनेता प्रभास की एक्शन फिल्म ‘सालार’ का पहला भाग 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इसी तारीख को शाहरुख खान की फिल्म ‘धुनकी’ भी रिलीज हो रही है, जिससे दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
निर्माण कंपनी ‘होंबाले फिल्म्स’ ने ‘एक्स’ (पूर्व नाम ट्विटर) पर अपने आधिकारिक खाते पर बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘सालार पार्ट1: सीजफायर’ की रिलीज की तारीख की जानकारी देते हुए लिखा, ”सालार सीजफायर दुनिया भर में 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है.” फिल्म पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी.
इसका निर्देशन फिल्म ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील ने किया है और इसके निर्माता विजय किरागांदुर हैं. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी भी नजर आएंगे. शाहरुख की फिल्म ‘धुनकी’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है.



