प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद अहमद को हिरासत में लिया गया

प्रयागराज. पुलिस ने शुक्रवार को शहर में हुए पथराव के मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप सहित 68 लोगों को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी .वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जावेद अहमद को पुलिस हिरासत में लिया गया है, और उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है और थाना खुल्दाबाद और थाना करेली में 70 नामजद अभियुक्तों और 5000 से भी ज्यादा अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ 29 गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button