बग्गी में सवार होकर नए संसद भवन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 31 Jan 2024 02:13 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए बग्गी में सवार होकर नए संसद भवन पहुंचीं और अपना करीब 120 मिनट का अभिभाषण पूरा करने के बाद वह छह घोड़ों वाली ऐतिहासिक बग्गी पर सवार होकर ही राष्ट्रपति भवन लौटीं।

नए संसद भवन पहुंचने पर मुर्मू का स्वागत उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। जब राष्ट्रपति ने संसद भवन में प्रवेश किया तब उनके आगे ‘राजदंड (सेंगोल)’ ले जाया गया और इसे उस स्थान के ठीक आगे एक मेज पर खड़ा किया गया जहां से राष्ट्रपति ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। मुर्मू के पीछे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चल रहे थे।

राष्ट्रगान की धुन बजाए जाने के बाद मुर्मू ने दोनों सदनों की बैठक को ंिहदी में संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल और नितिन गडकरी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आगे की पंक्तियों में बैठे नजर आए।

मुर्मू का अभिभाषण पूरा होने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनके भाषण के पहले और अंतिम पैरा को अंग्रेजी में पढ़ा। अभिभाषण जब पूरा हो गया तो राष्ट्रपति के संसद कक्ष से बाहर आने पर उनके घुड़सवार अंगरक्षकों ने उन्हें बिगुल बजाकर सलामी दी। इसके उपरांत राष्ट्रपति मुर्मू अपनी छह घोड़ों वाली ऐतिहासिक बग्गी से वापस राष्ट्रपति भवन चली गयीं। इस ऐतिहासिक बग्गी पर ‘अशोक चिह्न’ भी लगा हुआ था।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav