राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन पदक विजेताओं को बधाई दी

नयी दिल्ली/बर्मिंघम. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने और प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन सोमवार को पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी.

इन खेलों के आखिरी दिन भारत के लिए बैडंिमटन महिला एकल में पीवी ंिसधू, पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन ने स्वर्ण जीता. टेबल टेनिस में अचंता शरत कमल ने स्वर्ण जबकि जी साथियान ने कांस्य जीता तो वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

राष्ट्रपति मुर्मू ने ंिसधु की जीत के बाद ट्वीट किया, ‘‘ंिसधू ने राष्ट्रमंडल खेलों में बैडंिमटन में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश का दिल जीत लिया. आपने कोर्ट पर अपने जादुई खेल से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया. आप की शानदार जीत से हमारा तिरंगा ऊंचा लहराया और र्बिमंघम में हमारा राष्ट्रगान गूंज रहा है.’’ उन्होंने लक्ष्य सेन के लिए लिखा, ‘‘ युवा और ऊर्जावान लक्ष्य सेन ने भारत को गौरवान्वित किया. राष्ट्रमंडल खेलों में बैडंिमटन में स्वर्ण जीतने पर बधाई. जिस तरह से आपने शानदार प्रदर्शन से मुकाबले में वापसी की वह नये साहसिक भारत का प्रतीक है, जो जीतने के लिए दृढ़ संकल्प है. र्बिमंघम में आप हमारे तिरंगे को फिर से ऊंचा किया.’’

उन्होंने चिराग और सात्विक को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘ हमारे बैडंिमटन दल इतिहास रच दिया. राष्ट्रमंडल खेलों में बैडंिमटन युगल में स्वर्ण जीतने के लिए सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बधाई. आपकी जीत हमारे युवाओं को प्रेरणा देगी. आपकी जीत के कारण र्बिमंघम में हमारा राष्ट्रगान बजने पर भारतीयों को गर्व महसूस हो रहा है.’’ राष्ट्रपति ने शरत के स्वर्ण पदक को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा, ‘‘ बेहद प्रतिभाशाली और अनुभवी शरत कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है. आपकी अभूतपूर्व निरंतरता आपको एक ‘स्पोर्टिंग आइकन’ बनाती है. भारतीयों को खुशी है कि आपके विशेष कौशल के कारण हमारा तिरंगा ऊंचा हुआ. बधाई हो.’’

उन्होंने जी साथियान के लिए कहा, ‘‘ साथियान ज्ञानशेखर को राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस के करीबी मुकाबले में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई. आपने दबाव में धैर्य बनाये रखा और मुकाबला जीतने के लिए दमदार कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया. भविष्य में और अधिक उपलब्धियों के लिए मेरी शुभकामनाएं.’’ उन्होंने इन खेलों में पुरुष हॉकी टीम की सराहना करते हुए लिखा, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. टूर्नामेंट के दौरान आपके प्रयास और जज्बा से भरा प्रदर्शन प्रशंसनीय हैं.’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां स्टार बैडंिमटन खिलाड़ी पीवी ंिसधू और दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल सहित राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी. दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी ंिसधू ने दुनिया की 13वें नंबर की कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता. प्रधानमंत्री मोदी ने ंिसधू को ‘चैंपियन आॅफ चैंपियंस’ बताया.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बेजोड़ पीवी ंिसधू चैंपियन आॅफ चैंपियंस हैं. वह बार-बार दिखाती हैं कि वह कितनी उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं. उनका समर्पण और प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है. राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं.’’ स्वर्ण पदक जीतने के लिए शरत कमल को बधाई देते हुए मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘शरत कमल का स्वर्ण पदक इतिहास में विशेष पदक के रूप में दर्ज होगा.

उन्होंने धैर्य, प्रतिबद्धता और लचीलेपन की ताकत दिखाई. उन्होंने शानदार कौशल का नजारा पेश किया. इससे भारतीय टेबल टेनिस को काफी बढ़ावा मिलेगा. उन्हें बधाई और शुभकामनाएं.’’ शरत ने टेबल टेनिस के पुरुष एकल फाइनल में रैंंिकग में अपने से बेहतर खिलाड़ी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए 11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-8 से जीत दर्ज की. बैडंिमटन के पुरुष एकल फाइनल में दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मलेशिया के दुनिया के 42वें नंबर के खिलाड़ी एनजी टीजे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करते हुए स्वर्ण पदक जीता.

मोदी ने ट्वीट लक्ष्य को बधाई देते हुए किया, ‘‘लक्ष्य सेन की उपलब्धि से उत्साहित हूं. बैडंिमटन में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई. उन्होंने पूरे राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार खेल और फाइनल में बेहतरीन लचीलापन दिखाया. वह भारत की शान हैं. उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं.’’ भारतीय बैडंिमटन टीम तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी की सराहना करते हुए मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय बैडंिमटन टीम ने सफलता और उत्कृष्टता की नई परिभाषा दी है.

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने टीमवर्क और कौशल का शानदार नजारा पेश किया. स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन पर गर्व है. कामना करता हूं कि भविष्य में वे भारत के लिए और गौरव हासिल करेंगे.’’ सात्विक और चिराग की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी ने पुरुष युगल फाइनल में बेन लेन और सीन वेंडी की इंग्लैंड की दुनिया की 19वें नंबर की जोड़ी को 21-15, 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.

टेबल टेनिस पुरुष एकल में कांस्य पदक जीतने के लिए जी साथियान को बधाई देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘साथियान ने पूरे राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया. टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतने के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं. उनकी दृढ़ता और प्रतिबद्धता सराहनीय है. मुझे यकीन है कि वह आगामी टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे.’’ साथियान ने कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड के पॉल ड्रिकहॉल को 11-9, 11-3, 11-5, 8-11, 9-11, 10-12, 11-9 से हराया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button