बालश्रम की रोकथाम हम सबकी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Jun 2023 07:11 PM
बालश्रम की रोकथाम हम सबकी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस 12 जून की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि बच्चों में असीम संभावनाएं होती हैं. उन्हें संवरने के लिए खुला आसमान देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. बच्चों की उचित देखभाल, पोषण, सुरक्षा, खुशहाल जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आगे बढ़ने के अवसर पर बच्चों का भी समान अधिकार है.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का उद्देश्य बच्चों से श्रम ना कराकर उन्हें शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है. बाल श्रम के प्रति विरोध दर्ज करने के साथ लोगों में जागरूकता लाना है. उन्होंनेे लोगों से अपील की है कि छोटे बच्चों को काम में न लगाएं, न ही किसी को लगाने दें. बच्चों के प्रति दुर्व्यवहार, हिंसा या मजदूरी करते पाए जाने पर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना देकर बच्चों का भविष्य बचाने में सहयोग करें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu